फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The second phase of Mission Shakti will begin on November 14 on the occasion of Children's Day

बाल दिवस के मौके पर 14 नवंबर से शुरू होगा मिशन शक्ति का दूसरा चरण

Tue, 03 Nov 2020 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
The second phase of Mission Shakti will begin on November 14 on the occasion of Children's Day
सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति’ का दूसरा चरण नये कलेवर के साथ शुरू होगा। बाल दिवस के मौके पर 14 नवंबर से इस अभिायान की शुरूआत की जाएगी। अगले साल 21 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के लिए पांच थीम तैयार किए गए हैं। जिसमें बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर खास फोकस किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर शुरू हो रहे ‘मिशन शक्ति’ के दूसरे चरण में बालिकाओं व महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और बाल अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों के 822 ब्लाकों व 59163 ग्राम सभाओं और 1,89204 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 24 करोड़ जनता को बाल व महिला अपराधों को रोकने केप्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


14 नवंबर से शुरू होकर आगामी 21अप्रैल  (करीब 180 दिन) तक चलने वाले इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बाल अधिकारों व बाल श्रम कराने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी फैसला लिया गया है। इस अभियान को संचालित करने की जिम्मेदारी महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार समेत कई अन्य विभागों को भी दी गई है। हर विभाग को अपन-अपने निर्धारित दिवस पर थीमवार कार्यक्रम का आयोजन करायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच थीमों पर चलेगा अभियान
- बाल एवं महिलाअधिकार, मानसिक स्वास्थ्य व मनो सामजिक परामर्श
- कन्या भ्रूण हत्या
- महिला तथा बच्चों की तस्करी, बलपूर्वक भिक्षावृति व बालश्रम
- घरेलू हिंसा
- बाल विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed