फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Save MNREGA Movement campaign began at the Kakori Martyrs' Memorial, drawing a large crowd for the Congress march.

Lucknow News: काकोरी शहीद स्मारक से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत, कांग्रेस की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Sat, 14 Feb 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Save MNREGA Movement campaign began at the Kakori Martyrs' Memorial, drawing a large crowd for the Congress march.
रैली निकालते कांग्रेसी।
लखनऊ। काकोरी शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार को पदयात्रा का आगाज़ किया। यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राज बहादुर गौतम शामिल हुए।
विज्ञापन




अजय राय ने कहा भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों ने गरीबों के हक मनरेगा को कमजोर कर दिया है। जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।दोपहर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा शहीद स्मारक काकोरी से शुरू होकर बहरू रोड स्थित दसदोई गांव तक गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बब्लू व पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत ने किया। अजय राय ने कहा कि मनरेगा कानून सोनिया गांधी के नेतृत्व में और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने लागू किया था, जिसके तहत मजदूरों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार योजना को कमजोर कर रही है। उनका दावा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।अजय राय ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि 17 फरवरी को मनरेगा के मुद्दे पर विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

रैली निकालते कांग्रेसी।

रैली निकालते कांग्रेसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed