फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The road in Jankipuram collapsed due to the negligence of LESA

Lucknow News: लेसा की लापरवाही से जानकीपुरम में धंसी थी सड़क

Fri, 04 Jul 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The road in Jankipuram collapsed due to the negligence of LESA
लखनऊ। सीवर की सफाई का काम करने वाली कंपनी शुएज इंडिया ने जानकीपुरम में सड़क धंसने के लिए लेसा को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि लेसा ने बिना सूचना भूमिगत केबल डालने के लिए सड़क खोदी और फिर सही से पटाई नहीं की, जिससे सड़क धंस गई।
विज्ञापन

कंपनी के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल का कहना है कि दो महीने पहले लेसा ने जानकीपुरम में एचटी केबल को एचडीडी (हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग) तकनीक से बिछाया था। जहां ड्रिलिंग की गई वहां पर आसपास की मिट्टी ढीली हो गई और सड़क का हिस्सा धंस गया।
विज्ञापन


निरीक्षण में पाया गया कि लेसा के काम के दौरान गड्ढे बनने से सड़क धंसी है। उन्होंने कहा कि लेसा या केबल बिछाने वाली एजेंसियां खोदाई से पहले जलकल व कंपनी को सूचना दें, ताकि संयुक्त निरीक्षण के बाद काम किया जा सके। एक्सईएन अक्षय प्रताप सिंह का कहना है कि केबल बिछाने के दौरान सड़क धंसने की सूचना पर मैंने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। सुएज कंपनी की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई कि ड्रिल से केबल बिछाने से सड़क धंसी है। सड़क बीच में धंसी, जबकि केबल फुटपाथ किनारे पड़ी है। इसका काम नगर निगम से अनुमति लेकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed