फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The restaurant owner and his staff beat up a customer who came to buy biryani

Lucknow News: बिरयानी खरीदने आए ग्राहक को रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारियों ने पीटा

Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The restaurant owner and his staff beat up a customer who came to buy biryani
घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।
गुडंबा। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट में बुधवार रात बिरयानी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान मालिक और उसके साथियों ने ग्राहक पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पीड़ित ने 14 लोगों के खिलाफ मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टेढ़ी पुलिया निवासी सूरज प्रजापति के मुताबिक, वह साथी मो. आमिर के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे मुगलई जायका रेस्टोरेंट में बिरयानी पैक कराने गए थे। इस दौरान बिरयानी के पीस को लेकर उनकी दुकान मालिक रिजवान से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रिजवान ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड उठा ली और साथी जमीर व अन्य 10-12 कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह पर भी आरोपियों ने वार किया। इससे उन्हें भी चोट आ गई।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार घायलों को तत्काल थाने ले गए, जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुकान मालिक रिजवान, जमीर समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिजवान समेत दो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।

घटना के वायरल वीडियो की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed