फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Shami brother accused of assault, police to go to Kolkata; girl's statement yet to be recorded

लखनऊ: शमी के भाई पर यौन शोषण का आरोप, कोलकाता जाएगी पुलिस; अभी दर्ज नहीं हुए युवती के बयान

Tue, 15 Sep 2026 06:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Sep 2026 06:42 AM IST
सार

युवती ने जिस होटल में शोषण का आरोप लगाया था वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर भी चेक किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि युवती ने आशियाना थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Lucknow: Shami brother accused of assault, police to go to Kolkata; girl's statement yet to be recorded
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 क्रिकेटर मो. शमी के भाई कैफ और हसीब के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर कराने वाले युवती ने अभी बयान दर्ज नहीं कराया है। पुलिस की पड़ताल युवती के बयान पर टिकी है। घटना स्थल कोलकाता के अलावा अमरोहा और गाजियाबाद भी बताया गया है। ऐसे में पुलिस कोलकाता जाने की तैयारी में है। पुलिस की दो टीमें गाजियाबाद और अमरोहा भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


एसीपी कैंट सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका है। पीड़िता के बयान के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मूलरूप से अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी आरोपी कैफ और उसके भाई हसीब की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


युवती ने जिस होटल में शोषण का आरोप लगाया था वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर भी चेक किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि युवती ने आशियाना थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक वर्ष 2020 में युवती एनसीआर में रहती थी। इसी दौरान उसकी कैफ से दोस्ती हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कैफ सितंबर 2023 में युवती को कोलकाता लेकर गया था। साथ ही होटल में युवती का यौन शोषण किया और शादी का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। आरोप है कि आरोपी के भाई हसीब ने पीड़िता को धमकाया भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed