फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Residency resonated again, "We paid the price for our freedom..."

Lucknow News: रेजीडेंसी में फिर गूंजने लगा, हमने आजादी की कीमत चुकाई थी...

Sat, 08 Nov 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Residency resonated again, "We paid the price for our freedom..."
रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो
लखनऊ। हमने आजादी की कीमत चुकाई थी... जब यह डायलॉग रेजीडेंसी की पुरानी और खंडहरनुमा इमारतों के बीच गूंजता है तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये इमारतें इन दिनों लखनऊ के नवाबी दौर और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम समेत अन्य ऐतिहासिक घटनाक्रमों की साक्षी बन रही हैं। दरअसल, 2022 में यहां शुरू किए गए 45 मिनट के विशेष शो की एक बार फिर से वापसी हो गई है।
विज्ञापन


लखनऊ की संस्कृति, यहां के खानपान और रिवायत को दर्शाने वाले इस शो को फिर से शुरू किया गया है। इसे दास्तानगो हिमांशु बाजपेई ने लिखा था जिसे 360 डिग्री दृश्य के साथ बेहतरीन तरीके से सजाया गया है जिसमें शानदार संगीत और वाइसओवर के जरिये लखनवी की भव्यता को दर्शाया गया है। प्रदेश के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि यह शो 2022 में शुरू किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से इसे कुछ समय तक बंद रखा गया। अब दीपावली से इस शो की फिर से शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के आदेशानुसार कुछ समय के लिए इस शो के लिए प्रवेश को निशुल्क किया गया है।
विज्ञापन

शो के पटकथा लेखक मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेई ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने इसे लिखा था। शो की शुरुआत नवाब आसफउद्दौला के शासनकाल से होती है जब उन्होंने अवध की राजधानी को फैजाबाद से लखनऊ स्थानांतरित किया था। इमामबाड़ा के निर्माण के साथ ही यहां कि रिवायत, गंगा-जमुनी संस्कृति, पहनावे, खानपान, रहन-सहन को दिखाया गया है। 1857 की अहम जंग में रेजीडेंसी के दृश्य दर्शकों को भावुक कर देते हैं। इस शो की विशेषता है इसका थ्रीडी प्रोजेक्शन, लेजर इफेक्ट्स और सिनेमैटिक साउंड डिजाइन जो इसे खास बनाता है। शो में अभिनेता और दास्तानगो दानिश हुसैन ने अपनी आवाज दी है तो वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक राधिका चोपड़ा, वृद्धि शर्मा और अनिरबन भट्ट का है। शो की शुरुआत शाम छह बजे से रेजीडेंसी में की जाती है।

रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो

रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed