फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The process distribution high school intermediate mark sheets started, there any error then correct it here

UP Board: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के अंकपत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू, गड़बड़ी हो तो यहां कराएं सुधार

Wed, 04 Jun 2025 06:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 06:23 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। त्रुटियों को लेकर सुधार की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए डीआईओएस कार्यालय से संपर्क करें। 

विज्ञापन
The process distribution high school intermediate mark sheets started, there any error then correct it here
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। पहले दिन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित वितरण कार्यक्रम में लगभग 300 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने लिफाफे प्राप्त किए। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राकेश कुमार की निगरानी में यह प्रक्रिया रोल नंबर के क्रमानुसार संचालित की गई।

विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों ने अंकपत्र प्राप्त कर लिए हैं, वे छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड समय से वितरित करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्नातक में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। अब तक सभी राजकीय स्कूलों ने अपने लिफाफे ले लिए हैं, जबकि कई सहायता प्राप्त (एडेड) व निजी स्कूलों की ओर से अभी लिफाफे नहीं लिए गए हैं। लिफाफों का वितरण 4 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 16वें वित्त आयोग की बैठक: यूपी सरकार की मांग- केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 41 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- लखनऊ विश्वविद्यालय : लूटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया, देखें - सभी पदाधिकारियों की सूची

त्रुटियों पर सुधार की सुविधा उपलब्ध

यदि किसी छात्र के अंकपत्र या प्रमाणपत्र में नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम या जन्मतिथि से संबंधित कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सुधार संभव है, और विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक सीधे डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed