फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dr. Arvind Panagariya attended the meeting of the 16th Finance Commission, the meeting was held in Lucknow

16वें वित्त आयोग की बैठक: यूपी सरकार की मांग- केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 41 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाए

Wed, 04 Jun 2025 09:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 09:56 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में बुधवार को 16वें वित्त आयोग की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने की।

विज्ञापन
UP: Dr. Arvind Panagariya attended the meeting of the 16th Finance Commission, the meeting was held in Lucknow
बैठक में मौजूद सीएम योगी व डॉ. अरविंद पनगढ़िया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

16वें वित्त आयोग की टीम के साथ बुधवार हुई बैठक में राज्य सरकार ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 41 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की है। साथ ही विशेष विकास योजनाओं के लिए विशेष फंड बढ़ाने व अन्य मांगों के लिए राज्य सरकार ने आयोग को मांगपत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि 28 में से 22 राज्यों ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 50 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन 9 फीसदी वृद्धि की मांग बहुत ज्यादा है। इस पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। बैठक में राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास और सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा दिया जिसकी आयोग ने सराहना की।
विज्ञापन


लोकभवन में आयोग की 13 सदस्यीय टीम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर राज्य की जरूरतों और मांगों का ब्योरा विस्तार से पेश किया। वर्तमान में राज्यों को केंद्रीय करों में 41 फीसदी हिस्सेदारी मिलती है जबकि 59 फीसदी केंद्र रखता है। अब राज्यों ने केंद्रीय करों में बराबरी का दावा कर दिया है। पनगढ़िया ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि आयोग इस प्रस्ताव को अपनी अंतिम सिफारिशों में शामिल करेगा या नहीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले वित्त आयोगों की सिफारिशों को आम तौर पर केंद्र सरकार ने बिना किसी बदलाव के स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed