फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The principal was shot in the stomach after entering the school

Lucknow News: स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को मारी गोली, पेट में लगी

Fri, 03 Apr 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The principal was shot in the stomach after entering the school
घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के जुगराजगंज गांव में बृहस्पतिवार दोपहर प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान में घुसकर गांव के रहने वाले वेल्डिंग कारीगर विजय पाल ने प्रिंसिपल अनिल सिंह को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग भागकर प्रिंसिपल के कमरे पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घायल अनिल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय पाल की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है। जुगराजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित कक्षा-आठ तक संचालित प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल अनिल सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे गांव का रहने वाला विजय पाल कार से स्कूल पहुंचा और असलहा लहराता हुआ उनके दफ्तर में घुस आया। आरोपी के हाथ में असलहा देख वह जान बचाकर भागे और अलमारी के पीछे छिपने की कोशिश की।
विज्ञापन

अलमारी से टकराकर पेट में लगी गोली

आरोप है कि विजय पाल ने गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली चला दी, जो अलमारी से टकराती हुई पेट में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल में शिक्षक और आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उस वक्त आरोपी विजय पाल दूसरा फायर करने जा रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बावजूद आरोपी लोगों को असलहे के बल पर धमकी देते हुए कार से भाग निकला। मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने घायल अनिल को सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि छानबीन में पता चला कि आरोपी विजय पाल ने पुरानी रंजिश में प्रिंसिपल पर गोली चलाई है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराए छात्र, मची अफरातफरी

स्कूल में गोली चलने की घटना से वहां मौजूद करीब 150 बच्चे घबरा गए। चीखपुकार करते हुए बच्चे स्कूल के बाहर भागने लगे। मौके पर मौजूद शिक्षकों जगदीश कुमार, रमेश कुमार, कंचन, मानसी, अमित कुमार ने बच्चों को किसी तरह संभाला।

घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।

घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।

घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।

घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।

घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।

घायल प्रिंसिपल अनिल सिंह व मौके पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed