फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The officials said that we got the sewer constructed, you people got the drains constructed, then the farmer leaders got angry.

Lucknow News: अधिकारियों ने कहा सीवर हमने बनवा दिया, नालियां आप लोग बनवाए, तो भड़क गए किसान नेता

Sat, 14 Feb 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The officials said that we got the sewer constructed, you people got the drains constructed, then the farmer leaders got angry.
बैठक करते किसान और आवास विकास के अ​धिकारी।
लखनऊ। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को वृंदावन सेक्टर- 9 स्थित आवास विकास कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाॅल में अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार व भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी की टीम के बीच में बैठक हुई। बैठक के दौरान अधिकारियों से कई बार तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुमित कुमार ने किसानों से कह दिया कि गांव के विकास कार्य में आप लोगों से वादा हुआ था कि सीवर का कार्य वह कर देंगे, नाली का कार्य आप लोग करेंगे। इस बात पर अमर सिंह लोधी नाराज हो गए और बोले- कैसी बात करते हैं, आप किसानों की जमीन वापस कर दें किसान सारा विकास कार्य करा लेगा। बैठक में इसके अलावा बाबूखेड़ा कोठी में बिजली का कार्य सही ढंग से न होने, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के अलावा जिन किसानों की जमीन आवास विकास ने अधिग्रहीत की है, उन्हें 5% जमीन तत्काल वापस करने की मांग हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता एकलाख अहमद, किसान नेता सर्वेश कुमार, दुर्गादीन लोधी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed