{"_id":"6ae650a09847273bf00e5dbd","slug":"the-natural-beauty-and-heritage-of-mirzapur-as-seen-in-the-photographs-lucknow-news-c-13-lko1070-1991076-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तस्वीरों में दिखी मिर्जापुर की प्राकृतिक सुंदरता और विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तस्वीरों में दिखी मिर्जापुर की प्राकृतिक सुंदरता और विरासत
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुई दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी देखते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। विंध्य की पहाड़ियों, झरनों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध मीरजापुर की खूबसूरती अब तस्वीरों के जरिये लखनऊ में देखने को मिल रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 'मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ' में जिले के प्राकृतिक नजारों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है।
उठो इंडिया जागो फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में प्रमुख पर्यटन स्थलों की तस्वीरों के साथ उनसे जुड़ी जानकारियां भी दी गई हैं। इसका उद्देश्य मीरजापुर को धार्मिक पहचान से आगे पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से मिर्जापुर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत से अधिक से अधिक लोगों को परिचित कराने का प्रयास है।