फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The narrator and his son beat the eunuch with a rod.

Lucknow News: कथा वाचक व उसके बेटे ने किन्नर को रॉड से पीटा

Thu, 04 Jul 2024 06:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
The narrator and his son beat the eunuch with a rod.
मोहनलालगंज। किन्नर पर टिप्पणी करने के विवाद में कथा वाचक व उसके पिता ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें किन्नर का सिर फट गया। किन्नरों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कथा वाचक व उसके बेटे के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन

मऊ गांव में रहने वाला सोनू हरि कथा वाचक है। आरोप है कि सोमवार शाम सोनू ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य व शिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका सिंह रघुवंशी के घर पहुंचा था। सोनू ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे नाराज प्रियंका अपने किन्नर साथियों के साथ बुधवार सुबह नौ बजे आरोपी के घर पहुंची और विरोध किया। इस पर आरोपी, उसके बेटे वैभव, मां, पत्नी व चार अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड व ईंट से प्रियंका पर हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया।
विज्ञापन

प्रियंका जब थाने पहुंचीं तो आरोपी भी वहां पहुंच गए और सुलह की बात करने लगे। बात न बनने पर शाम को लखनऊ से किन्नरों का दल मोहनलालगंज थाने पहुंच गया और हंगामा किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पर किन्नर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात को लेकर अड़ गए। उन्होंने लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग जाम कर दिया। इससे करीब 15 मिनट तक एक लेन का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक किन्नरों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और सोनू व वैभव पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। वहीं, कथा वाचक का आरोप है कि वह मोहनलालगंज-गोसाईंगंज मार्ग पर नहर के पास निर्माण करा रहे है, लेकिन बुधवार को कुछ किन्नर निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे थे। इस कारण विवाद हुआ था।


ई रिक्शा चालक पर गार्ड को पीटने का केस
सरोजनीनगर। गौतम पल्ली निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप यादव ई रिक्शा चालक पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने में एफआईआर दर्ज की है। प्रदीप के मुताबिक मंगलवार को वह एयरपोर्ट स्थित लक्ष्मण चौक के पास फ्लाईओवर पर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच ई रिक्शा चालक डीजीसीए ऑफिस रोड के पास सवारी बैठाकर जा रहा था। जब प्रदीप ने ई रिक्शा चालक से टोकन कटवाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध पर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed