फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The murderer is out of police's reach, the reason is also not clear

Lucknow News: हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर, कारण भी स्पष्ट नहीं

Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The murderer is out of police's reach, the reason is also not clear
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
लखनऊ। गुडंबा के एक गांव में हुई आठ वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस के खाली हैं। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के पीछे का कारण भी पता नहीं कर सकी है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बालक का मुंह दबाकर हत्या की गई है। इसकी पुिष्ट के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन


गुडंबा पुलिस व क्राइम ब्रांच की तीन टीमें गांव में डेरा डाले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि गांव के लोग भी मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बच्चे के परिजनों ने भी किसी पर शक नहीं जताया है। मंगलवार शाम बच्चा क्या कहकर घर से गया था, इस बारे में भी परिजनों कुछ नहीं बता पाए। गांव में एक मोबाइल टावर है। पुलिस उसकी मदद से घटना के वक्त एक्टिव मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि वारदात में शामिल आरोपी गांव का ही है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस व क्राइम ब्रांच की तीन टीमें लगी हैं। बालक के साथ दुष्कर्म की बात से उन्होंने इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
गुडंबा इलाके के एक गांव से मंगलवार शाम से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव बुधवार सुबह गांव में ही बने तालाब में उतराता मिला। नित्यक्रिया के लिए गए मृतक के बड़े भाई ने शव को देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मुंह दबाकर बालक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed