फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation used drones to spray anti-larval agents for mosquito control.

Lucknow News: मच्छरों की रोकथाम को नगर निगम ने ड्रोन से किया एंटीलार्वा का छिड़काव

Wed, 09 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation used drones to spray anti-larval agents for mosquito control.
मच्छरों की रोकथाम को नगर निगम ने ड्रोन से किया एंटीलार्वा का छिड़काव।
लखनऊ। मच्छरों की बढ़ती संख्या और डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया है। इसके तहत 74 चिह्नित स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से एंटीलार्वा दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके श्रीवासतव ने बताया कि बड़े जलभराव वाले क्षेत्रों, तालाबों, पोखरों और अन्य ऐसे स्थानों पर छिड़काव मैनुअल कराना आसान नहीं है। ऐसे स्थानों पर मच्छरों के पनपने की आशंका अधिक रहती है। ड्रोन तकनीक का उपयोग कर इन क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वह आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
विज्ञापन


जिन इलाकों में दवा का छिड़काव किया गया, उनमें बटलर पैलेस कॉलोनी झील, मोती झील, नंदा खेड़ा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय मैदान और पीएनटी मैदान शामिल हैं। जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, मल्हौर भरवारा, खरगापुर सरसावां, सरोजनीनगर, केसरीखेड़ा, सआदतगंज, हुसैनाबाद, इस्माइलगंज, शहीद भगत प्रथम, शंकरपुरवा, शारदानगर, राजा बिजली पासी, विद्यावती क्षेत्र, खरगापुर तालाब, बंधवा तालाब, तपोवन नगर के तालाब, शीश महल तालाब, घंटाघर तालाब, महीपतमऊ तालाब, विनायकी तालाब भी एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed