फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation has started a clean ward competition, the top winner will get a prize.

Lucknow News: नगर निगम ने शुरू की स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता, अव्वल आने वाले को मिलेगा पुरस्कार

Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has started a clean ward competition, the top winner will get a prize.
रैली को झंडी ​दिखातीं महापौर व नगर आयुक्त।
लखनऊ। बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने वाले वार्डाें को नगर निगम पुरस्कृत करेगा। इसके लिए मंगलवार से नगर निगम ने स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शुरू की है, जो 28 फरवरी तक चलेगी। इसका शुभारंभ वृंदावन योजना के सौभाग्यम अपार्टमेंट से महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव भी शामिल हुए।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में शहर के सभी 110 वार्डों को निर्धारित 12 मानकों पर अपनी तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। यह प्रतियोगिता वार्ड स्तर पर ठोस बदलाव लाने का प्रयास है। एक सप्ताह की तैयारी के बाद नगर निगम की टीम प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर मूल्यांकन करेगी। प्रतियोगिता के तहत गीला सूखा कूड़ा अलग-अलग करने का काम कलेक्शन के समय ही किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध, स्वच्छ शौचालय, नाला-नाली सफाई, जीरो वेस्ट इवेंट्स, खुला कूड़ा पड़ाव घर बंद करना, स्वच्छ बैक लेन, स्कूल-कॉलेजों में स्वच्छ सारथी क्लब और स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की सहभागिता सहित 12 बिंदुओं पर निर्धारित अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश में तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि सराहनीय है, लेकिन लक्ष्य प्रथम स्थान प्राप्त करना है। पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड को आदर्श बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed