फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The municipal corporation has changed the timing of switching on and off streetlights.

Lucknow News: नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने का समय बदला

Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has changed the timing of switching on and off streetlights.
नगर निगम।
लखनऊ। सर्दी का मौसम शुरू होने पर नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों के ऑन-ऑफ करने का समय बदल दिया है। मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। शहर में करीब दो लाख स्ट्रीट लाइटें हैं।
विज्ञापन


सर्दी में दिन जल्दी ढल रहा है। ऐसे में अब स्ट्रीट लाइटें शाम 5:15 बजे ऑन की जाएंगी और सुबह 6:15 बजे ऑफ की जाएंगी। यह व्यवस्था मार्च तक चलेगी। अभी अप्रैल से अक्तूबर तक स्ट्रीट लाइटों को ऑन करने का समय शाम 7 बजे था और ऑफ करने का समय सुबह 5:30 बजे था। नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के समय में बदलाव सूरज ढलने के हिसाब से किया जाता है। जिन जगहों पर टाइमर लगे हैं, वहां समय बदला गया है और जहां नहीं लगे हैं, वहां विभागीय कर्मचारी लाइट ऑन-ऑफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed