फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The month of Jyeshtha begins today, bringing the gift of eight 'Bada Mangals'.

Lucknow News: आज से ज्येष्ठ माह, मिलेगी आठ बड़े मंगल की सौगात

Sat, 02 May 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The month of Jyeshtha begins today, bringing the gift of eight 'Bada Mangals'.
लखनऊ। ज्येष्ठ माह की शुरुआत दो मई से हो रही है। अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के चलते ज्येष्ठ माह की अवधि दो मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगी। इसी के चलते इस बार आठ बड़े मंगल की सौगात मिलेगी। बड़े मंगल पर राजधानी में वृहद स्तर पर लगने वाले भंडारों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के यहां भंडारों के लिए गैस सिलिंडर की मांग को लेकर आवेदनों में भी तेजी आई है।
विज्ञापन


बड़े मंगल पर हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। बड़ा मंगल को कई स्थानों पर बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। राजधानी में बड़ा मंगल का विशेष महत्व है। यहां शहर के हनुमान मंदिरों में श्रृंगार, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही बड़ी संख्या में भंडारों के आयोजन भी होते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह दो मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस दौरान कुल बड़े मंगल आठ होंगे जो क्रमश: 5, 12, 19 व 26 मई और 2, 9, 16 व 23 जून को पड़ेंगे। इनमें से चार शुद्ध ज्येष्ठ मंगल क्रमश: 5 व 12 मई को और 16 व 23 जून को होंगे। अधिक ज्येष्ठ मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा जिसमे अधिक ज्येष्ठ मंगल 19 व 26 मई और 2 व 9 जून को पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की श्रद्धा भाव से पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान भक्तों को दान या जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। बड़े मंगल के दिन व्रत रखने और हनुमान जी की आराधना करने से जीवन के समस्त संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा बनी रहती है।


इसलिए पड़ता है अधिकमास या पुरुषोत्तम मास
ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चंद्र कैलेंडर 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य कैलेंडर 365 दिनों का होता है। अधिक मास 32 महीने और 16 दिन बाद आता है। इन दोनों के अंतर को संतुलित करने के लिए पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है। इसे ही अधिक मास या पुरुषोत्तम मास या मलमास कहते हैं। ठाकुर प्रसाद पंचांग व हृषीकेश हिंदी पंचांग के अनुसार पूर्णिमा 29 जून को ही समाप्त हो रही है जिस कारण से ज्येष्ठ में केवल 8 बड़े मंगल ही प्राप्त होंगे। परंतु दृगगणित (गणना के साथ अंतरिक्ष में दृश्य) पर आधारित पंचांगों जैसे भारतीय नक्षत्रवाणी पंचांग व द्रिक पंचांग के अनुसार 30 जून को भी सूर्योदय के बाद 10 मिनट पूर्णिमा मिलने से 9वां बड़ा मंगल प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed