फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The MLA launched the campaign by administering polio drops to children.

Lucknow News: विधायक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की अभियान की शुरुआत

Mon, 29 Jun 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The MLA launched the campaign by administering polio drops to children.
बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।
लखनऊ। राजधानी में रविवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय से सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया।
विज्ञापन

डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य पहल है। पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों, घर-घर जाकर और ट्रांजिट स्थलों पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। ईंट-भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों, घुमंतू परिवारों व निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जाएगी। एसीएमओ डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 7.07 लाख बच्चों को मापअप राउंड के दौरान दवा पिलाई जाएगी। प्रथम दिन जनपद के 2,783 बूथों पर बच्चों ने दवा पी। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। जो बच्चे दवा पीने से रह जाएंगे, उन्हें छह जुलाई को मापअप राउंड में दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 131 मोबाइल टीमें, 227 ट्रांजिट टीमें, 593 सुपरवाइजर, 6,850 वैक्सीनेटर और 15 डिवीजनल अधिकारियों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टेंपो स्टैंड व अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर जेडी परिवार कल्याण डॉ. एके सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दोहरे, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव समेत नर्सिंग छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

बच्चाें को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed