फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreants looted Jhala and Mangalsutra after threatening the woman.

Lucknow News: महिला को धमका कर बदमाशों ने झाला व मंगलसूत्र लूटा

Thu, 21 Nov 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted Jhala and Mangalsutra after threatening the woman.

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने टहल रही महिला का मंगलसूत्र व कान का झाला लूट लिया। उधर, हुसैनगंज व दुबग्गा इलाके में लुटेरों ने महिला समेत दो लोगों के मोबाइल फोन लूट ले गए।

गोमतीनगर के विवेक खंड-1 में गौरव कनौजिया परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात करीब 9:15 बजे उनकी पत्नी सविता खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थीं। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश पहुंचे और धमकाते हुए कान का झाला व मंगलसूत्र लूट ले गए। सविता ने मदद के लिए शोर मचाया। इस पर परिजन व आसपास के लोग जमा हो गए। गोमतीनगर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को सविता ने गोमतीनगर थाने में लूट का केस दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार लुटेरों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


हुसैनगंज के पुराना किला निवासी छाया भारती 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे घर आ रही थीं। घोड़ा अस्पताल के पास एक्टिवा सवार दो लुटेरे उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गए। उन्होंने सोमवार को हुसैनगंज थाने में लूट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबग्गा आईआईएम रोड स्थित बसंत कुंज निवासी राजेंद्र सिंह 14 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे मोबाइल पर बात करते हुए जॉगर्स पार्क चौराहे की तरफ से घर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने दुबग्गा थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed