फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreants entered the house in broad daylight and looted the woman, tried to slit her throat

Lucknow News: दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला से की लूटपाट, गला रेतने की कोशिश

Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house in broad daylight and looted the woman, tried to slit her throat
घटनास्थल की जांच करती पुलिस।
लखनऊ। भूतनाथ मार्केट के पास राजकीय कॉलोनी में रहने वाली शशि पांडेय के घर में घुसकर बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े लूटपाट की। विरोध पर चाकू से शशि का गला रेतने की कोशिश की। बदमाश उनकी चेन, अंगूठी और बाली लूट ले गए। शशि के सिर, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने एसी मरम्मत के नाम पर घर का दरवाजा खुलवाया था।
विज्ञापन


सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात हरीशचंद्र पांडेय परिवार के साथ राजकीय कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे दो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। पत्नी शशि बाहर निकलीं तो युवकों ने कहा कि एसी खराब होने की शिकायत मिली है। वह एसी बनाने के लिए आए हैं। शशि ने कहा कि उनका एसी ठीक है और दरवाजा बंद करने लगीं। तभी एक युवक ने उन्हें पीछे से पकड़ कर मुंह दबा दिया। गले पर चाकू रख दिया। शशि ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाश ने गला रेतने की कोशिश की। इसके बाद भी वह बदमाशों से भिड़ गईं। इस दौरान गर्दन और हाथ पर चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गईं। बदमाशों चेन, अंगूठी, बाली लूटने के बाद शशि को धक्का दे दिया। उनका सिर दीवार से टकराया तो वह चीखने लगीं। चीख सुनकर घर में मौजूद बेटे श्रेयांश और आशु बाहर निकले। तब तक बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले। बेटे मां को निजी अस्पताल लेकर गए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि वारदात के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल उनमें बदमाश नजर नहीं आए। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। एसीपी ए विक्रम सिंह ने बताया, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन


सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
राजकीय कॉलोनी में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरीशचंद्र के मुताबिक घर से मात्र 100 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी है। उनके भतीजे ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने विभाग के प्रमुख सचिव को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसीपी और डीसीपी पूर्वी पहुंचे। हरीशचंद्र ने पुलिस आयुक्त से कॉलोनी व आसपास की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में था सन्नाटा, रेकी कर की वारदात
वारदात के समय कॉलोनी में सन्नाटा था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। हरीशचंद्र का आरोप है कि बगल में पार्किंग है, लेकिन कुछ लोग कॉलोनी के भीतर घरों के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं। मना करने पर झगड़ा करते हैं। आरोप है कि बदमाशों ने पहले कॉलोनी में वाहन खड़ी करके रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया।
तीन दिन से बजाई जा रही थी डोर बेल
पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन दिन से कोई उनकी डोर बेल बजाकर भाग जा रहा था। नजदीक में स्कूल होने के कारण सबको लगा कि बच्चों की शरारत होगी। अब घटना के बाद माना जा रहा है बदमाशों ने रेकी के दौरान डोर बेल बजाकर ये देखा था कि कौन गेट खोलने आता है।
अनजान शख्स के लिए न खोलें दरवाजा
अक्सर सामान बेचने, खुद को मैकेनिक बताकर या फिर डिलीवरी बॉय बनकर बदमाश घर का दरवाजा खटखटाते हैं।
ऐसे में अनजान लोगों के दस्तक देने पर घर का दरवाजा न खोलें।
कोशिश करें कि मुख्य गेट खोले बिना ही उनसे बात हो। ब
दमाश कई बार पता पूछने के बहाने घर की घंटी बजाते हैं। ऐसे में आपको सजग रहने की आवश्यकता है।



पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
- डाकिया बनकर आए दो बदमाशों ने इंदिरानगर के सेक्टर 19 निवासी बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी श्रीशचंद्र चतुर्वेदी को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट ली थी। वह घर पर अकेले ही रहते थे।


- वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले खाद्य विभाग से सेवानिवृत्त एनपी सिंह की पत्नी बिंदु से बदमाश ने पता पूछने के बहाने चेन लूट ली थी। बिंदु घर के गेट पर बैठी थीं।
- जानकीपुरम के आइकाॅन अस्पताल के पास घर के बाहर खड़ी महिला से पता पूछने के बहाने बदमाश चेन लूट कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed