फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways: Special three-day train from Delhi for Vaishno Devi pilgrimage.

भारतीय रेल: वैष्णो देवी दर्शन के लिए दिल्ली से तीन दिन विशेष ट्रेन, लखनऊ स्टेशन पर 7 घंटे का यातायात ब्लॉक

Fri, 02 Oct 2026 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 06:26 AM IST
सार

नई दिल्ली से कटड़ा के बीच तीन दिन विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन तीन फेरे लगाएगी।

विज्ञापन
Indian Railways: Special three-day train from Delhi for Vaishno Devi pilgrimage.
ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन तीन फेरे लगाएगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उत्तर रेलवे जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। नई दिल्ली से कटड़ा के बीच तीन दिन विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन तीन फेरे लगाएगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली से यह ट्रेन 2, 3 और 4 अक्तूबर को रात 11:45 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसका ठहराव पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी और माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर होगा। वापसी में कटड़ा से यह 3, 4 और 5 अक्तूबर को रात 9 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन


रींगस के लिए भी विशेष ट्रेन
दिल्ली जंक्शन से हरियाणा के रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के रींगस स्टेशन तक  विशेष अनारक्षित ट्रेन चल रही है। 04415/04416 ट्रेन दो अक्तूबर को शाम 6:50 बजे रवाना होगी और रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में 2 और 3 अक्तूबर को यह ट्रेन रींगस जंक्शन से रात दो बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे प्रमुख और निकटतम रेलवे स्टेशन रींगस ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित
साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से लेवल क्रॉसिंग संख्या-4 के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले रास्ते के निर्माण के लिए आरसीसी गर्डर लगाने का काम किया जाएगा। 

इसके लिए तीन अलग-अलग तीन-तीन घंटे के यातायात और बिजली अवरोध लिए जाएंगे। इसके चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया और रास्ते में कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, पांच अक्तूबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-आनंद विहार-साहिबाबाद के बजाय हजरत निजामुद्दीन-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा। इस ट्रेन का कोई ठहराव नहीं हटाया गया है। 

इसी तरह आठ अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 22200 बलरामपुर-ग्वालियर को साहिबाबाद-आनंद विहार-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के बजाय साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन होकर चलाया जाएगा। 

सहरसा से आने वाली ट्रेन 150 मिनट देर से
छह अक्तूबर को सहरसा से चलने वाली ट्रेन संख्या 05575 सहरसा जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल को पुनर्निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन सहरसा से रात 11:30 बजे रवाना होगी और अपने निर्धारित समय से 150 मिनट की देरी से चलेगी। इसके अलावा आठ अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 14055 मऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल को साहिबाबाद स्टेशन पर 45 मिनट रोका जाएगा। छह और सात अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 04013 लौकाहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल को साहिबाबाद पर 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। सात और आठ अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस को गाजियाबाद स्टेशन पर 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

लखनऊ स्टेशन पर 7 घंटे का यातायात ब्लॉक, 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे
लखनऊ स्टेशन पर तीन अक्तूबर को सात घंटे का यातायात ब्लॉक रहेगा। इसके चलते 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। उत्तर रेलवे के अनुसार, लखनऊ पूर्व चेंजिंग यार्ड की उत्तर लाइन में लखनऊ-एलबीएच के बीच डायमंड डबल स्लिप प्वाइंट संख्या 326ए/328 के नवीनीकरण के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। 

  इस दौरान उत्तर समूह के प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन, एमआर-1 और नौ पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण समूह की ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म संख्या चार से आठ तक होगा। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन पहुंचने के बाद सूचना पट पर प्लेटफॉर्म की जानकारी देखने की अपील की है।


प्लेटफॉर्म एक की सात ट्रेनें प्रभावित
प्लेटफॉर्म एक की सात ट्रेनों को पांच और सात पर स्थानांतरित किया जाएगा। इनमें अमृतसर-हावड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत, यशवंतपुर-गोरखपुर, मेरठ सिटी-वाराणसी, जम्मू तवी-गुवाहाटी, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल और हावड़ा-अमृतसर शामिल हैं। प्लेटफॉर्म दो की धनबाद-फिरोजपुर कैंट और जम्मू तवी-कोलकाता टर्मिनल को क्रमश: पांच और चार से चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed