लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में सोमवार को आश्वासनम् नाटक का मंचन हुआ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर व उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त प्रयास में संस्कृत भाषा को आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाटक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सह-प्राध्यापक डॉ. परितोष दास एवं डॉ. आदर्श गर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नाटक का लेखन डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी और निर्देशन चंद्रभाष सिंह ने किया। कथा एक मेधावी लेकिन बेरोजगार युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी योग्यता और परिश्रम के बावजूद रोजगार नहीं मिल पाता। समाज के जिम्मेदार लोग उसे बार-बार केवल आश्वासन देते हैं, जबकि अयोग्य लोग नेताओं के सगे-संबंधी या चाटुकार होने के कारण पद प्राप्त कर लेते हैं।

आश्वासनम् नाटक से दिया संघर्ष व आत्मविश्वास का संदेश