{"_id":"69d42191b1e7cd309b0c3164","slug":"the-message-of-chalo-school-resonated-from-mahmudpur-lucknow-news-c-13-lko1070-1678905-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महमूदपुर से गूंजा स्कूल चलो का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महमूदपुर से गूंजा स्कूल चलो का संदेश
Tue, 07 Apr 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर किया गया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ।
नगराम। नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के क्रम में सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में उत्सव का माहौल था। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।
जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र में हर बच्चा स्कूल जाए, का संदेश गूंज उठा। इसके अलावा विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।