फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The memorial will be renovated by spending Rs 115 crore

Lucknow News: 115 करोड़ रुपये खर्च संवारे जाएंगे स्मारक

Thu, 26 Dec 2024 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The memorial will be renovated by spending Rs 115 crore
लखनऊ। बसपा सरकार में लखनऊ, नोएडा में बनाए गए स्मारकों को चमकाने पर 155 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 50 करोड़ के काम हो गए हैं। 65 करोड़ रुपये के काम और कराए जाएंगे। मंगलवार को मंडलायुक्त रोशन जैकब ने स्मारक समिति के कार्यों की समीक्षा के बाद बजट मंजूर किया। इस दौरान स्मारक समिति के सदस्य सचिव व एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार भी थे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, पुरानी जेल रोड स्थित मान्यवर कांशीरामजी स्मारक स्थल व नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में किए जा रहे मरम्मत व सुंदरीकरण के कामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस साल करीब 50 करोड़ की लागत से मरम्मत, लाइटिंग व सुंदरीकरण के काम कराए गए हैं। 65 करोड़ रुपये से अन्य काम कराने की जरूरत है, जिसके लिए रकम मंजूर की जाएगी।
विज्ञापन




प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से महापुरुषों की मूर्तियों, हाथी दीर्घा, स्तूप के बीमों में आईं दरारों, परिसर में लगे पत्थरों, सड़क व लाइटों की मरम्मत, पेंटिंग व पॉलिश कराई गई है। इसके अलावा म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू कराया गया है। यहां कई अन्य कार्य भी होने हैं। इनके लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी जेल रोड स्थित मान्यवर कांशीरामजी स्मारक स्थल में 25 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण के काम कराए जा रहे हैं। इसमें मुख्य गुबंद की छत में आई दरारों व जल रिसाव को ठीक करने का काम पूरा होने वाला है। अन्य कामों के लिए 25 करोड़ रुपये की रकम मंजूर की जा रही है।




नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, ग्रीन गार्डेन में करीब तीन करोड़ रुपये से पत्थरों की मरम्मत, सफाई, पेंटिंग व फ्लोरिंग के काम कराए गए हैं। अन्य प्रस्तावित कार्यों के लिए लगभग 04 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed