फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mayor said... I am in the hospital right now, I will talk to you when I return.

Lucknow News: महापौर ने कहा... अभी मैं अस्पताल में हूं, लौटने पर करूंगी बात

Sat, 23 May 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The mayor said... I am in the hospital right now, I will talk to you when I return.
महापौर सुषमा खर्कवाल। 
लखनऊ। कोर्ट से निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद ललित तिवारी को शपथ न दिलाने पर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। इसके बाद भी शुक्रवार देर शाम तक महापौर की ओर से शपथ ग्रहण के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में ललित की शपथ पर अभी भी संशय बना हुआ है। चर्चा है कि इस मामले में महापौर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं।
विज्ञापन



हाईकोर्ट के आदेश के बाद शपथ ग्रहण कब होगा, इस बाबत जब महापौर सुषमा खर्कवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। जब वापस लौटेंगी तब इस बारे में बताएंगी। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जब तक ललित का शपथ ग्रहण नहीं होगा महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज रहेंगे। इस दौरान उनको शपथ दिलाने का अधिकार रहेगा।
विज्ञापन




इस प्रकरण में याचिकाकर्ता ललित किशोर तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से क्या कहूं। कोर्ट ने खुद ही अपने आदेश में सब कुछ कह दिया है। आदेश का अनुपालन महापौर को कराना है। इस प्रकरण पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि शपथ दिलाने का अधिकार महापौर को है। इस बारे में वही निर्णय लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




22 जुलाई को होगी प्रदीप की अपील पर सुनवाई

इस मामले में प्रभावित फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के भाजपा पार्षद प्रदीप शुक्ला टिंकू का कहना है कि अपर जिला जज की कोर्ट से उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर ललित तिवारी को पार्षद निर्वाचित किए जाने के आदेश के विरोध में उन्होंने हाईकोर्ट में प्रथम अपील कर रखी है। उस पर अभी तक निर्णय नहीं हुआ। अपील पर सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख लगी है। कोर्ट के निर्णय आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed