फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The main accused in the murder of the railway engineer's servant was caught, the servant had hatched a conspiracy with the nephew

रेलवे इंजीनियर के नौकर की हत्या का मुख्य आरोपी दबोचा, नौकर ने ही भांजे संग रची थी साजिश

Mon, 12 Apr 2021 05:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Apr 2021 05:58 PM IST
सार

- कैंट की रेलवे कॉलोनी में हुई थी 2.47 करोड़ की लूट, 50 लाख कैश बरामद
- पांच आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके हैं

विज्ञापन
The main accused in the murder of the railway engineer's servant was caught, the servant had hatched a conspiracy with the nephew

विस्तार

कैंट स्थित रेलवे कॉलोनी में 26 मार्च को उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के नौकर बृजमोहन (32) की हत्या व लूटपाट के मुख्य आरोपी बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट की रकम के 50 लाख रुपये कैश, इसी रकम से खरीदी गई बाइक व आला कत्ल चाकू बरामद हुआ है। सात अप्रैल को इसी मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके लूट की रकम के 70 लाख रुपये बरामद किए थे। वहीं, 10 अप्रैल को भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करके लूट की रकम के 2.30 लाख रुपये व इसी पैसे से खरीदी गई सोने की चेन व दो अंगूठी बरामद की गईं थीं। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट नीलम राना ने बताया कि उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के नौकर बृजमोहन की हत्या व लूटपाट के मामले में मुख्य अभियुक्त बहादुर उर्फ सिद्धार्थ निवासी कोलामई, थाना मठसैना, फरीजोबाद को शनिवार रात पुलिस टीम ने अर्जुनगंज से गिरफ्तार किया है। उसके पास से इंजीनियर के घर से लूटी गई 2.47 करोड़ रकम में से 50 लाख नकदी के साथ ही इसी पैसे से खरीदी गई अपाचे बाइक व खून से सना चाकू बरामद हुआ है। इसी चाकू से बहादुर ने अपने मामा बृजमोहन की गला रेतकर हत्या की थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में सात अप्रैल को तीरथ कुमार उर्फ मंजीत निवासी दीवानी रोड मौसमबाग, ऊंची कोठी थाना कोतवाली मैनपुरी, तीरथ की पत्नी निशा, मोहन सिंह और उदयराज उर्फ उदयवीर निवासी राधानगर, थाना कोतवाली, मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों के पास से लूट की रकम के 70 लाख कैश बरामद हुए थे। वहीं, 10 अप्रैल को इसी मामले में आरोपी अनिकेत निवासी दम्मालनगर, थाना उत्तर, फीरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से लूट की रकम के 2.30 लाख रुपये कैश व इसी पैसे से खरीदी गई सोने की चेन व दो अंगूठी बरामद हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नीलम राना ने बताया कि इस मामले में अब सिर्फ अजय उर्फ रिंकू निवासी भोजपुरा थाना कोतवाली, मैनपुरी ही गिरफ्त से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही अजय को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed