फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The lover was strangled to death after falling to the ground

सीतापुर : प्रेमी को जमीन पर गिराने के बाद गला काटकर मार डाला

Tue, 27 Apr 2021 09:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Apr 2021 09:47 AM IST
सार

कोतवाली इलाके में रविवार की देर रात किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद महिला ने अपने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
The lover was strangled to death after falling to the ground
सांकेतिक चित्र

विस्तार

कोतवाली इलाके में रविवार की देर रात किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद महिला ने अपने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना में प्रेमिका भी चाकू लगने से घायल हुई है। सूचना पाकर एसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है। मौके से आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


लहरपुर इलाके के ककरहा निवासी राजेश (20) रविवार की रात गांव में ही एक महिला रजनी (35) के घर गया था। पुलिस की माने तो जहां पर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हुई। गुत्थम गुत्थी हुई। मारपीट के दौरान युवक ने चाकू से महिला पर कई वार कर दिए, इससे उसे गले, हाथ, चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। घटना की जानकारी पाकर महिला के घर के सामने रहने वाला ओमप्रकाश मौके पर पहुंचा और दोनों को छुड़ाने के लिए बीच बराव किया, लेकिन ये लोग नहीं माने।
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस चला गया। पुलिस के मुताबिक, मारपीट के दौरान महिला ने अपने प्रेमी के हाथ चाकू छीन लिया और फिर जमीन पर गिराकर चाकू से उसका गला रेत दिया। मामले की सूचना पाकर युवक के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर देर रात एसपी आरपी सिंह, सीओ लहरपुर, कोतवाल राय साहब द्विवेदी मौके पर पहुंचे। एसपी ने जांच पड़ताल कर घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई के कप्तान ने आदेश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के भाई कौशल ने बताया कि युवक का महिला से करीब दो-तीन सालों से प्रेम-प्रंसग चलता था। दोनों का घर आना-जाना था। दोनों के बीच इधर बन रही थी। रविवार को महिला के घर पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोप है कि महिला ने युवक की गला काटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई की दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला रजनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


इंस्पेेक्टर लहरपुर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है। कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच इधर अनबन चल रही थी। मामले में हत्यारोपी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed