फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The loan fair will run from March 1 to 6, 8.32 lakh vendors will be given loans till March 31: Ashutosh Tandon

एक से छह मार्च चलेगा लोन मेला, 31 मार्च तक दिया जाएगा 8.32 लाख वेंडरों को ऋण : आशुतोष टंडन

Mon, 01 Mar 2021 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
The loan fair will run from March 1 to 6, 8.32 lakh vendors will be given loans till March 31: Ashutosh Tandon
आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना काल में बेहाल हो चुके पथ विक्रेताओं को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना’ (पीएम स्वनिधि) के तहत वेंडरों के ऋण वितरण में तेजी लाई जाएगी। इसी कड़ी में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सोमवार को 1 से 6 मार्च तक आयोजित हो रहे स्वनिधि लोन मेला का शुभारंभ किया। इस मेले के माध्यम से पीएम स्वनिधि के तहत वेंडरों द्वार ऋण के लिए जमा किए गए आवेदनों का निस्तारण कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोन मेला का शुभारंभ करते हुए नगर विकास विकास मंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक सभी 8 लाख वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


मेले के शुभारंभ के मौके पर सभी जिला मुख्यालयों पर कम से कम 10 ऐसे लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण दिलाया गया, जिनको लोन देने से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं। इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने कई वेंडरों से संवाद भी किया और उनकी माली हालत और परिवारिक स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


योजना की जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि योजना के तहत सभी वेंडरों को 10 हजार तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी के दिया जाएगा। साथ ही लोन के किस्त का नियमित भुगतान करने पर ब्याज में 7 प्रतिशत की सब्सिडी और डिजीटल लेन-देन पर 1200 रुपये प्रतिवर्ष कैशबैक की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा समय से भुगतान पर अगली बार अधिक लोन भी ले सकेंगे। नगर विकास मंत्री ने सभी अधिकारियों को लोन मेले का लाभ सभी लाभार्थियों को दिलाने और लक्ष्य को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री अधिकारियों को 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण दिवस को देखते हुए  इस योजना में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी जोड़ने का निर्देश दिया है। इस मौके पर नगर विकास एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने कहा कि 1से 6 मार्च तक चलने वाले लोन मेले केप्रगति की प्रतिदिन समीक्षा होगी। साथ ही सभी जिले के अधिकारियों को प्रतिदिन शाम 7 बजे तक अपनी डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट देना अनिवार्य है।

नगर विकास मंत्री ने सभी नगर निगमों के अलावा अन्य निकायों के अधिकारियों से वर्चुअली संवाद किया। स्थानीय नगर निकाय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर निदेशक स्थानीय निकाय शकुंतला गौतम, विशेष सचिव नगर विकास डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


31 मार्च तक पूरी करें पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाएं
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में चल रही पेयजल व सीवरेज की परियोजनाओं के तय समय सीमा में पूरा करने केनिर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में एसटीपी की 21 और पेयजल व सीवरेज की 28 पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास मंत्री सोमवार को स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में जल निगम द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं केप्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में जानकार ली। नगर विकास मंत्री के समक्ष जल निगम के वेतन संबंधी मामले भी रखे गए। इस पर मंत्री ने एडी जल निगम अनिल कुमार वेतन संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed