फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The lesson of responsibilities of relationships was taught in a humorous manner. Hi Handsome

Lucknow News: हंसाते-हंसाते रिश्तों की जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ा गया हाय हैंडसम

Tue, 02 Jun 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The lesson of responsibilities of relationships was taught in a humorous manner. Hi Handsome
हास्य नाटक ''हाय हैंडसम'' का मंचन सोमवार को कैसरबाग स्थित बलराज साहनी प्रेक्षागृह में किया गया।
लखनऊ। विवाह दो लोगों के बीच एक ऐसा बंधन है जिसमें कई जिम्मेदारियां निभाते हुए साथ मिलकर आगे बढ़ना होता है। इसी संदेश को हास्य और मनोरंजन के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाते हुए जयवर्धन के लिखे हास्य नाटक ''हाय हैंडसम'' का मंचन सोमवार को कैसरबाग स्थित बलराज साहनी प्रेक्षागृह में किया गया।
विज्ञापन

सुअंश सक्सेना अंकुर के निर्देशन में मंचित इस नाटक में दो जोड़ियां और एक बेहद मजाकिया नौकर है। एक तरफ शादीशुदा सीधा-सादा पुत्र स्वामी और फैशनपरस्ती व मॉडलिंग के शौक में पड़ी उसकी पत्नी मंदा है, जो मां बनकर अपना फिगर नहीं बिगाड़ना चाहती। मंदा घर-गृहस्थी के कामों से भी कोसों दूर रहती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर विदुर फौजी कर्नल कपूर और उनकी विधवा समधिन सीता देवी हैं। कर्नल कपूर और सीता देवी की चिंता एक ही है कि किसी तरह उनके आंगन में नन्हे बच्चे की किलकारियां गूंजें। नाटक में खुशमिजाज नौकर कमाल घर के भारी माहौल को अपने चुटकीले अंदाज और हंसी-मजाक से हल्का बनाए रखता है। हंसी के बीच आगे बढ़ती कहानी अंत में पात्रों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराती है और दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर स्वामी के रूप में शशांक पांडे, कर्नल कपूर के तौर पर स्वयं निर्देशक सुअंश सक्सेना, मंदा के रूप में अनामिका चौहान, सीता देवी के रूप में शीलू मलिक और नौकर कमाल की भूमिका में विपिन कुमार ने शानदार अभिनय किया।

''मेरे घर राम आए हैं....''

कार्यक्रम के दौरान नाट्य मंचन से पहले लोकनृत्य कार्यशाला के प्रतिभागियों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की युवा नृत्यांगना अंशिका के निर्देशन में प्रशिक्षित करीब 30 प्रतिभागियों ने ''कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे'', ''राधा गोरी गोरी'', ''मेरे घर राम आए हैं'' और ''जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया'' जैसे गीतों पर महारास प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। यह कार्यशाला 20 मई से संचालित हो रही थी। वैष्णवी मिश्रा, रिद्धिमा यादव, अंजलि पाल, रिचा मिश्रा, रंगोली, शिवानी निर्मल, प्रिया मिश्रा, सृष्टि, रोशनी, तूलिका, तनिष्का, गौरी, साक्षी, अर्पिता, आयुषी, दिव्यांशी, प्रिया, प्रीतिका, प्रीति रावत, शिवानी, आरती, लक्ष्मी, सिद्धि, दिव्यंका, शिवानी आदि ने मनमोहक नृत्य किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed