{"_id":"687aabf42875aad3a000551c","slug":"the-legislators-narrated-the-woes-of-the-power-crisis-to-the-officers-lucknow-news-c-13-knp1050-1298559-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधायकों ने बिजली संकट का दुखड़ा अफसरों को सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधायकों ने बिजली संकट का दुखड़ा अफसरों को सुनाया
विज्ञापन
बैठक में बिजली विभाग के इंजीनियर और विधायक।
लखनऊ। राजधानी की बदहाल बिजली व्यवस्था से त्रस्त विधायकों ने शुक्रवार को अफसरों और उनकी टीम को दुखड़ा सुनाया। विधायकों ने कहा कि फैजुल्लागंज, मड़ियांव, श्रीनगर, भरतनगर, दाउदनगर, खदरा, त्रिवेणीनगर, अलीगंज, मुंशीपुलिया क्षेत्र में संकट ज्यादा है।
गोमतीनगर स्थित पारेषण भवन में शुक्रवार शाम चार बजे हुई बैठक के दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज में बांस-बल्ली पर दौड़ रहे करंट की जगह पोल व लाइन बनाने की पैरवी की। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मुंशीपुलिया खंड के इंदिरानगर एरिया में इस साल सबसे ज्यादा कटौती की बात कही। योगेश शुक्ला ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने वाला विजिलेंस दल उगाही कर रहा है। मनमाने लोड के आधार पर बिजली चोरी को दर्ज किया जा रहा, जिससे लोग जुर्माना जमा नहीं कर पा रहे हैं। विधायकों ने मुख्य अभियंता रजत जुनेजा, वीपी सिंह, रवि अग्रवाल, सुशील गर्ग से बिजली संकट को और बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई योजना पर चर्चा की।
अफसर बोले बिजली चाहिए, मगर उपकेंद्र के लिए जमीन नहीं दिला रहे
बिजली विभाग नए उपकेंद्रों को बनाकर आपूर्ति बेहतर करना चाहता है, मगर ट्रांसगोमती के विधायक जमीन नहीं दिला पा रहे हैं। अफसरों ने बताया कि प्रियदर्शिनी कॉलोनी, खदरा सहित कई जगह नए बिजलीघर इसलिए नहीं बन पा रहे, क्योंकि जमीन नहीं मिल रही है। अफसरों ने कहा कि जब तक नए उपकेंद्र नहीं बनेंगे, बिजली व्यवस्था में सुधार मुश्किल है।
विज्ञापन
-- --
...अंदर की बात बाहर न जाए
जनप्रतिनिधियों ने अफसरों को कहा था कि बैठक में मीडिया को आमंत्रित न किया जाए, ताकि बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर जो बातचीत होगी, वह बाहर न जाए।