फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The joy of the festival of colours was evident in the Holi procession

Lucknow News: होली बरात में छाया रंगोत्सव का उल्लास

Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The joy of the festival of colours was evident in the Holi procession
होली बारात में शामिल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा।
लखनऊ। होली राजधानी में हर्षोल्लास से मनाई गई। बृहस्पतिवार रात विधि विधान से होलिका दहन हुआ। शुक्रवार को रंग-गुलाल के साथ डीजे की धुन पर थिरककर लखनवियों ने पर्व मनाया। पकवानों से स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर से निकली परंपरागत होली बरात में सैकड़ों लोग शामिल हुए और जमकर रंग-गुलाल उड़ा। बरात में घोड़े, बग्घी और ऊंट पर सवार होरियारों पर जगह-जगह अबीर-गुलाल और पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। प्रसाद के रूप में ठंडाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने चौक चौराहे पर अमृतलाल नागर और लालजी टंडन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर होली बरात की शुरुआत की। उन्हें गुलाल लगाकर होलिकोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। चौक कोनेश्वर से शुरू हुआ जुलूस अमृतलाल नागर चौराहा चौक, कमला नेहरू मार्ग, मेडिकल क्राॅसिंग, विक्टोरिया स्ट्रीट, मेफेयर तिराहा, अकबरी गेट, तहसीन मस्जिद, गोटा बाजार, चौक सर्राफा बाजार से होता हुआ अमृतलाल नागर चौक चौराहे पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विशेष रूप से प्रयागराज कुंभ के त्रिवेणी घाट से लाए गए एक हजार लीटर गंगाजल में टेसू के फूलों का रंग मिलाकर होरियारों पर छिड़का गया। बरात का नेतृत्व होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पार्षद अनुराग मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार वर्मा व ओम प्रकाश दीक्षित, अमित टंडन, राज बाबू रस्तोगी, अंजनी श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ नागरिकों ने किया।
होली बरात के समापन पर कलाकारों को संयोजक अनुराग मिश्रा व ओम प्रकाश दीक्षित ने पुरस्कृत किया। आकर्षक वेशभूषा के लिए राहुल गुप्ता व सुमित खन्ना को 11-11 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। अकबरी गेट पर महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान नवीन पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, आशीष अग्रवाल, श्यामू मिश्रा, संकेत मिश्रा, चौक न्यूजपेपर हॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मोहित शर्मा, श्यामू यादव, दिलीप मिश्रा, दिनेश टंडन, अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed