{"_id":"6866eb72cc9a393bdf0eebac","slug":"the-it-college-will-release-the-graduate-merit-list-on-july-8-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1277577-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटी कॉलेज आठ जुलाई को जारी करेगा स्नातक की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटी कॉलेज आठ जुलाई को जारी करेगा स्नातक की मेरिट
Fri, 04 Jul 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
आईटी कॉलेज आठ जुलाई को जारी करेगा स्नातक की मेरिट
लखनऊ। इसाबेला थोबर्न (आईटी) कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं संपन्न करा ली गई हैं। अब आठ जुलाई को स्नातक के सभी कोर्स लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी के साथ काउंसिलिंग के लिए तिथियां भी तय की जाएंगी। कॉलेज ने पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन तिथि भी 10 जुलाई तक बढ़ा दी है। प्राचार्या डॉ. नीरजा मसीह ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
प्राचार्या डॉ. नीरजा मसीह मुताबिक बीकॉम, बीए, बीएससी बायो व मैथ्स और बीएचएससी पाठ्यक्रम के लिए अंतिम मेरिट सूची आठ जुलाई को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। इसके लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट देखना होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। फीस जमा करने के बाद छात्राओं को जरूरी दस्तावेज कॉलेज में जमा करना होगा। इसमें एलयूआरएन फॉर्म, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अंकपत्र और तीन फोटो मुख्य हैं। गौरतलब है कि आईटी कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए दो और तीन जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।