फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The investigation into the presence of steroids in sexual potency enhancing drugs got complicated

Lucknow News: यौन शक्ति बढ़ाने की दवाओं में स्टेरायड मिलने की जांच उलझी

Sun, 20 Jul 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The investigation into the presence of steroids in sexual potency enhancing drugs got complicated
लखनऊ। शहर की पांच सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिक की आयुर्वेद दवाओं में स्टेरॉयड मिलने की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। रिपोर्ट आने के तीन माह बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। संचालक आयुष विभाग से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में एफएसडीए बैकफुट पर आ गया है। एफएसडीए आला अफसरों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश ले रहा है।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत का गंभीरता से लेते हुए एफएसडीए ने 18 फरवरी को हजरतगंज स्थित एसके जैन, एपी सेन रोड स्थित डॉ. एके जैन, हुसैनगंज चौराहा बासमंडी स्थित डॉ. पीके जैन, हुसैनगंज स्थित राणा डिस्पेंसरी और चारबाग पानदरीबा स्थित डॉ. ताज की क्लीनिक में छापा मारकर दवाओं के 10 नमूने जांच के लिए मेरठ लैब भेजा था। 22 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट आई थी, जिसमें आयुर्वेद की दवाओं में स्टेरॉयड मिलने की पुष्टि हुई है। यह स्टेरॉयड प्राकृतिक है या फिर शर्तिया इलाज के लिए मिलाया गया है, इसके लिए क्लीनिक संचालकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। संचालकों ने पत्र भेजकर आपत्ति जताई कि वह मरीजों को आयुर्वेद दवाएं देते हैं। लिहाजा जांच का अधिकार भी आयुष विभाग को है। इसे लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने अब सहायक मंडल आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर को पत्र भेजकर दिशा निर्देश मांगा है। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या के मुताबिक, आयुर्वेदिक दवाओं की जांच के लिए आला अफसरों को पत्र भेजा गया है। वहां से नए दिशा निर्देश मिलने बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed