{"_id":"6792a3822613a68ae004eb35","slug":"the-inspector-is-accused-of-beating-the-weighbridge-employee-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1047988-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दरोगा पर धर्मकांटे के कर्मचारी को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दरोगा पर धर्मकांटे के कर्मचारी को पीटने का आरोप
Fri, 24 Jan 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
दरोगा पर धर्मकांटे के कर्मचारी को पीटने का आरोप
मलिहाबाद। अमानीगंज स्थित बालाजी धर्मकांटा के कर्मचारी शाहजहांपुर निवासी मुजम्मिल ने दारोगा संजय यादव पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर एसीपी अमोल मुरकुट जांच कर रहे है।
काजीखेड़ा मजरा सेंधरवा निवासी विशाल धर्मकांटे के मुनीम हैं। उनके अनुसार मंगलवार देर रात दो बजे वह और साथी मुजम्मिल धर्मकांटा के कमरे में सो रहे थे। इस बीच दरोगा संजय व कुछ पुलिसकर्मी आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों बाहर निकले तो दरोगा ने मुजम्मिल को लाठी से पीट दिया। विशाल ने भी दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूरी घटना धर्म कांटे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दरोगा मुजम्मिल पर लाठी चलाते दिखे हैं।
वहीं, दरोगा ने बताया कि गश्त करते हुए पहुंचे तो दो युवकों को देखकर पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि डीसीएम में लोडिंग हो रही है। इस पर आधार कार्ड मांगे थे। मारपीट का आरोप गलत है।