{"_id":"69a0aed56ad36191060b986d","slug":"the-inauguration-of-the-green-corridor-has-been-postponed-again-lucknow-news-c-13-lko1096-1623662-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण फिर टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण फिर टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमती नगर के समतामूलक चौक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर योजना के दूसरे फेज का शनिवार 28 फरवरी को प्रस्तावित लोकार्पण टल गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षामंत्री एवं शहर के सांसद राजनाथ सिंह को शामिल होना था जो व्यस्तता के कारण नहीं आ पा रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने यह सूचना दी है।
पहले लोकार्पण 22 फरवरी को प्रस्तावित था। इसके बाद एक मार्च की तिथि चर्चा में आई। फिर 28 फरवरी की तारीख तय बताई गई। अब चर्चा है कि दो सप्ताह के अंदर लोकार्पण की योजना बनाई जा रही है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, दो सप्ताह के अंदर रक्षामंत्री शहर आएंगे तब लोकार्पण व अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि समतामूलक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक का कॉरिडोर करीब डेढ़ महीने से तैयार है। इसका लोकार्पण होने से रोजाना करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा।