फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The importance of self-defense was told to children in Vedam Samvad

Lucknow News: वेदम संवाद में बच्चों को बताया आत्मरक्षा का महत्व

Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The importance of self-defense was told to children in Vedam Samvad
वेदम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र-छात्राएं। स्रोत ः स्कूल
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को बहुप्रतीक्षित अतिथि वक्ता कार्यक्रम वेदम संवाद का प्रथम सत्र आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुणों को सीखने का महत्व समझाया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और रेड ब्रिगेड लखनऊ की संस्थापक ऊषा विश्वकर्मा के साथ सशक्त संवाद विद्यार्थियों के लिए आत्मबल, सामाजिक चेतना और समानता की एक जीवंत पाठशाला सिद्ध हुआ।
विज्ञापन


ऊषा विश्वकर्मा ने बच्चों से अपनी प्रेरणास्पद जीवन यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक यौन हिंसा की घटना को सहने के बजाय उसके विरुद्ध आवाज उठाई और वर्ष 2011 में रेड ब्रिगेड लखनऊ की नींव रखी। आज यह संगठन 1.5 लाख से अधिक लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूकता व अधिकार के साथ जीना सिखा चुका है।
विज्ञापन

छात्राओं ने उनसे उत्पीड़न, यौन अपराध, आत्मरक्षा से जुड़े हुए कई सवाल पूछें, जिसका उन्होंने उत्तर देकर बच्चों को संतुष्ट किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सफिया उस्मानी ने कहा कि वेदम संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हम चाहते हैं कि विद्यार्थी अपने कॅरिअर की शुरुआती अवस्था में ही विभिन्न पेशों से जुड़े प्रेरक व्यक्तित्वों से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद में बच्चों ने लिए ये संकल्प

1- अपने साथ या किसी और के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे।
2- डर या संकोच को खुद पर हावी नहीं होने देंगे।

3- आत्मरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाएंगे।
4- समाज में समानता, सम्मान और न्याय की भावना को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed