फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The heroic tales of the martyrs of Kakori incident are an inspiration for the new generation

Lucknow News: काकोरी कांड के शहीदों की वीरगाथाएं नई पीढि़यों के लिए प्रेरणा

Fri, 15 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The heroic tales of the martyrs of Kakori incident are an inspiration for the new generation
साहित्य त्रिवेणी पत्रिका के काकोरी कांड शताब्दी विशेषांक के लोकार्पण पर बृहस्पतिवार को काकोरी क
लखनऊ। साहित्य त्रिवेणी पत्रिका के काकोरी कांड शताब्दी विशेषांक के लोकार्पण पर बृहस्पतिवार को काकोरी कांड के शहीदों की वीरगाथाओं को याद किया गया। वक्ताओं ने क्रांतिकारियों की जिंदगी को आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। कार्यक्रम का आयोजन कबीर शांति मिशन, साहित्य त्रिवेणी एवं काकोरी विशेषांक समिति की ओर से गोमतीनगर स्थित कबीर शांति मिशन में हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार चौधरी रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस नागेश्वर नाथ उपाध्याय ने की। कमलेश गुप्ता, अमर शहीद रामकृष्ण खत्री के पौत्र रोहित खत्री और नरेंद्र भदौरिया ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


नव परिमल के महासचिव उदय भान पांडेय, भोजपुरी कवि कृष्णा नंद राय, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के नगर अध्यक्ष निर्भय नारायण गुप्त, गीतकार अशोक मेहरोत्रा, सतीश, रवींद्र नाथ तिवारी, मनमोहन बाराकोटी, सुनील कुमार बाजपेई, ज्ञानेंद्र पांडे, डाॅ. सुषमा सौम्या, देवकी नंदन शांत ने अपनी कविताओं से शहीदों को नमन किया। संचालन नेताजी सुभाष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया। साहित्य त्रिवेणी के संपादक डाॅ. कुंवर वीर सिंह ‘मार्तंड’ ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed