{"_id":"692e033f6f18633b5f08f785","slug":"the-health-department-provided-services-to-over-38000-people-in-jamboree-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1497137-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जंबूरी में स्वास्थ्य विभाग ने 38 हजार से अधिक लोगों को सेवाएं दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जंबूरी में स्वास्थ्य विभाग ने 38 हजार से अधिक लोगों को सेवाएं दी
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय जंबूरी (स्काउट्स एवं गाइड्स) में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर सेवाएं दीं। विभिन्न राज्यों से आए 33,000 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर्स एवं रोवर्स के साथ ही विदेशी प्रतिभागियों ने भी आयोजन में भाग लिया था। विभाग ने कुल 38 हजार से अधिक लोगों को सेवाएं दीं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल पर अस्थायी अस्पताल और 7 डिस्पेंसरी स्थापित की गई थीं। प्रतिभागियों को 24 घंटे ओपीडी, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, फिजियोथैरेपी, एक्स-रे, मुफ्त चश्मा वितरण व रक्तदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहीं। आठ दिवसीय कार्यक्रम में 160 से अधिक चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी जुटे रहे। अस्पताल और डिस्पेंसरी में कुल 38,485 लोगों की ओपीडी हुई। 255 लोगों को भर्ती किया गया। इनमें 137 पुरुष और 118 महिलाएं थीं। इनमें से सात पुरुष और 13 महिलाएं गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किए गए। आयोजन स्थल पर 1845 लोगों की जांच, 34 ईसीजी, 17 अल्ट्रासाउंड और 66 एक्स-रे किए गए। 194 लोगों की फिजियोथेरेपी की गई। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया।