फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The guard arrived in a drunken state, the train was delayed by 25 minutes

Lucknow News: नशे की हालत में पहुंचा गार्ड, 25 मिनट देर से चली ट्रेन

Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The guard arrived in a drunken state, the train was delayed by 25 minutes
रायबरेली। यात्रियों से भरी ट्रेन के साथ जिस गार्ड की ड्यूटी लगाई गई, वह नशे की हालत में ड्यूटी करने पहुंचा। ड्यूटी पर भेजने से पहले जांच की गई तो उसके नशे में होने का पता चला। तुरंत गार्ड को रोक दिया गया। दूसरे गार्ड की व्यवस्था करने में समय लगा, जिससे ट्रेन 25 मिनट की देरी से रवाना की गई। आरोपी गार्ड का आरपीएफ की निगरानी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरपीएफ ने केस दर्ज कर लिया है। आरपीएफ छानबीन कर रही है तो विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रायबरेली स्टेशन से एक ट्रेन डलमऊ, लालगंज होते हुए रघुराज सिंह स्टेशन तक जाती है, जिसके रायबरेली से रवाना होने का समय सुबह 5.05 बजे है। ट्रेन के स्टाफ को लगभग पौन घंटे पहले पहुंच कर ड्यूटी ज्वाइन करनी होती है, लेकिन उन्हें जांच के बाद ही ड्यूटी दी जाती है। इस गाड़ी पर ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के रूप में जितेंद्र कुमार की ड्यूटी लगी थी, जिनकी जांच सुबह 4.41 बजे हुई तो उनके नशे की हालत में होने का पता चला। इस पर क्रू कंट्रोलर आईबी सिंह ने स्टेशन मास्टर को सूचना भेजी। गाड़ी चलाने के लिए दूसरे गार्ड रमेश कुमार को बुलाया गया। दूसरे गार्ड के आने में समय लगा, जिससे ट्रेन 25 मिनट की देरी से सुबह 5.30 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन

क्रू कंट्रोलर की लिखित सूचना पर स्टेशन मास्टर ने रेलवे स्वास्थ्य केंद्र को अवगत कराया, ताकि गार्ड का मेडिकल परीक्षण हो सके। रेलवे स्वास्थ्य केंद्र ने जिला अस्पताल रेफर किया। आरपीएफ की निगरानी में गार्ड का परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया, जहां ब्लड सैंपल लिया गया। चीफ क्रू कंट्रोलर अयाजुद्दीन अहमद ने बताया कि ट्रेन में जिस स्टाफ की ड्यूटी लगती है, उसकी जांच कियोस्क मशीन से होती है। जांच में गार्ड के नशे में होने का पता चला। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि गार्ड के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गार्ड से पूछताछ के साथ ही छानबीन शुरू कर दी गई है। विभागीय जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed