{"_id":"5aa0d41d4f1c1bff388bbcbe","slug":"the-government-will-take-the-final-decision-on-salary-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्द लेगी फैसला, दूर होंगी विसंगतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्द लेगी फैसला, दूर होंगी विसंगतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि वेतन विसंगतियों पर विचार करने के लिए गठित वेतन समिति 2016 की रिपोर्ट पर जल्द फैसला होगा। इसके साथ ही आवश्यक आदेश और निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी और महामंत्री शिवबरन सिंह यादव के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल को दी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मचारी नेताओं ने डीआरडीए कर्मियों के ग्राम्य विकास विभाग में संविलयन के पश्चात भुगतान न होना, कई विभागों में प्रोन्नति ठप होने, सेतु निगम कार्मिकों को पुनरीक्षित वेतनमान न मिलने, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा न मिलने समेत कई समस्याएं उनके सामने रखीं।
विज्ञापन
महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने बताया कि मुख्य सचिव ने सभी मांगों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कर्मचारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतिनिधि मंडल फिर मुख्य सचिव से मिलेगा।
विज्ञापन