फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the government will help in the startup, says cm yogi

स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए मदद करेगी सरकार: सीएम योगी

Tue, 03 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
the government will help in the startup, says cm yogi
सीएम योगी और राज्यपाल नाम नाईक - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना कठिन काम है लेकिन स्वालंबन के साथ रोजगार देना आसान काम है।

विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग और गांधी आश्रम जैसी संस्थाएं आगे आएंगी तो रोजगार सृजन की संभावना बढ़ेगी, इसमें सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ सदैव सहयोग करेगी।

महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खादी के साथ स्वदेशी का ही नहीं बल्कि स्वाधीनता का संबंध भी रहा है। स्वदेशी और स्वालंबन के साथ लड़ाई आगे बढ़ी तो आजादी में ज्यादा समय नहीं लगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग खादी के साथ जुड़कर इस अभियान को आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाकर गांवों में हो रहे पलायन को रोकने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

गांव में एक बेरोजगार परिवार चरखा के माध्यम से कताई का काम करके दो सौ रुपये प्रतिदिन घर में बैठकर कमा सकता है। इससे परिवार खुशहाल भी होगा और पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्र को स्वावलंबन की ओर से अग्रसर करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी पर सब्सिडी को 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है।

इसमें पांच प्रतिशत सब्सिडी सीधे कामगारों को दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि खादी ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन और स्वदेशी व स्वावलंबन के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी।

गांधी के विचारों से मिलती है नई ऊर्जा : रामनाईक 

the government will help in the startup, says cm yogi
राज्यपाल नाम नाईक पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यहां पर आकर गांधी आश्रम के उत्पादों को देखकर एवं गांधी के विचारों से साल भर काम करने की लिये ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों को अपनाकर गांवों  छोटे- छोटे लघु उद्योगों को लगाकर एवं शिक्षा की उचित व्यवस्था करके पलायन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed