फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The government increases the scholarship money for high school and ninth students

9वीं - 10वीं के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में सरकार ने की बढ़ोतरी

Sat, 14 Oct 2017 10:52 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
The government increases the scholarship money for high school and ninth students
छात्रवृत्ति

प्रदेश में कक्षा-9 और 10 के छात्रों को तीन हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी। अभी इन्हें 2500 रुपये वजीफा मिलता है। बढ़ी हुई राशि का भार केंद्र सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन


राज्यों में पढ़ने वाले यूपी के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस बारे में केंद्र सरकार के शासनादेश के आधार पर समाज कल्याण निदेशालय ने प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन


हाल ही में पूर्व दशम् छात्रवृत्ति योजना के नियमों में केंद्र सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत 150 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति को बढ़ाकर 225 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छात्रवृत्ति वर्ष के 10 महीने दी जाती है। इसके अलावा साल में 750 रुपये किताब-कॉपियों आदि के लिए तदर्थ अनुदान मिलता है। यानी, विद्यार्थियों को जहां पहले 2250 रुपये सालाना मिलते थे, वहीं केंद्र का नया शासनादेश स्वीकृत होने पर उन्हें 3000 रुपये सालाना मिलेंगे।

केंद्र ने कक्षा-9 व 10 के विद्यार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए अधिकतम सालाना आय सीमा भी दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी है। 

नए नियमों के चलते लाभार्थियों की संख्या बढ़ने, दूसरे राज्यों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को लाभ देने और छात्रवृत्ति की दरें बढ़ने से पड़ने वाला भार भी केंद्र सरकार वहन करेगी।

समाज कल्याण निदेशालय ने शुक्रवार को छात्रवृत्ति की दरों में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इस साल अब तक कक्षा 9 व 10 के 35 लाख से ज्यादा विद्यार्थी वजीफा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

राज्य सरकार को प्रति वर्ष देने होंगे 66.53 करोड़ रुपये

समाज कल्याण निदेशालय की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्ष 2016-17 में राज्य सरकार ने कक्षा-9 व 10 के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए 66.53 करोड़ रुपये दिए थे। केंद्र सरकार के नए शासनादेश को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करने पर 2017-18 से लेकर 2019-20 तक हर साल राज्य सरकार को इतनी ही राशि देनी होगी। सभी पात्र लाभार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए इससे ज्यादा राशि की जरूरत होगी जो केंद्र सरकार से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed