फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The government can give tablets to one thousand students in every district, tablets will be available on admission in college

हर जिले में एक हजार विद्यार्थियों को सरकार दे सकती है टैबलेट, कॉलेज में दाखिला लेने पर मिलेगा टैबलेट

Fri, 19 Feb 2021 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
The government can give tablets to one thousand students in every district, tablets will be available on admission in college
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार हर जिले में कॉलेज में दाखिला लेने वाले एक हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का तोहफा दे सकती है। इसके साथ भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए वादे को चुनावी वर्ष में पूरा करने की तैयारी की है। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट योजना का वादा किया गया था।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश के सभी युवाओं को कॉलेज में दाखिला लेने पर बिना जाति और धर्म के भेदभाव के मुफ्त लैपटॉप और स्वामी विवेकानंद युवा इंटरनेट योजना के तहत प्रति महीने एक जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त देने का वादा किया गया था। इसके बाद योगी सरकार के पहले बजट से ही इन वादों के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। मगर, पिछले चार बजट में योगी सरकार ने मुफ्त लैपटॉप देने की घोषणा नहीं की। हालांकि सरकार ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश और जिला स्तर के मेधावियों को टैबलेट देना शुरू किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार अब संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा करने के लिए हर जिले में कॉलेज में दाखिला लेने वाले एक हजार बच्चों को मुफ्त टैबलेट देने की योजना लेकर आने की तैयारी कर रही है। सरकार का विचार संकल्प पत्र में किए वादे के अनुरूप कॉलेज में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को टैबलेट देने का था, लेकिन कोरोना काल में बदली आर्थिक स्थितियों के चलते अभी हर जिले में एक हजार बच्चों को टैबलेट देने की योजना पर कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed