{"_id":"68e03c172c04a82a7a072700","slug":"the-girl-was-taken-to-a-friends-house-and-raped-lucknow-news-c-13-knp1050-1411704-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्त के घर ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्त के घर ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म
Sat, 04 Oct 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। मोहनलालगंज के भावाखेड़ा गांव निवासी शिवा पर निगोहां के एक गांव की रहने वाली युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। दोनों की पहले से दोस्ती थी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है।
तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ बृहस्पतिवार शाम निगोहां में दशहरा मेला देखने गए थे। घर पर बेटी अकेले थी। रात को शिवा ने फोन कर बेटी को मिलने के बहाने से घर के बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपी बेटी को बाइक से पड़ोस के गांव में रहने वाले दोस्त के घर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। घर पहुंची बेटी ने आपबीती बताई। शुक्रवार को पिता बेटी को लेकर निगोहां थाने पहुंचे और शिवा के खिलाफ केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया की युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवा के एक रिश्तेदार का घर युवती के बगल में हैं। शिवा अक्सर वहां आता-जाता था। इस दौरान उसकी युवती से दोस्ती हो गई थी।