फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The girl said the van driver used to commit indecent acts every day after dropping off all the other children at their homes

Lucknow News: बच्ची बोली, सभी बच्चों को घर छोड़कर रोज गंदी हरकत करता था वैन चालक

Mon, 20 Jul 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The girl said the van driver used to commit indecent acts every day after dropping off all the other children at their homes
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
राजाजीपुरम। तालकटोरा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी वैन चालक राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी गिरीश मिश्रा ने शुक्रवार को चार वर्षीय नर्सरी की छात्रा से घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था। तबीयत बिगड़ने पर उसने बच्ची को घर छोड़ दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वैन बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी की वैन पीड़िता के स्कूल से अनुबंधित नहीं थी। वह तीन साल से किराये पर वैन चलाकर कई स्कूलों के बच्चों को लाता-ले जाता था। बच्ची ने घरवालों को बताया कि आरोपी सभी बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद उसे ड्राइविंग सीट के बगल में बैठाकर गलत काम करता था। रोने पर धमकाता था। शनिवार को घरवालों ने पुलिस को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोपी की वैन हो चुकी है सीज
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की वैन अधूरे कागजों के कारण सीज की जा चुकी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने पीड़िता के अलावा अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा गलत काम किया है। फिलहाल, बच्ची की हालत अब ठीक है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed