फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The general secretary of the Municipal Corporation Employees Union died in a road accident

Lucknow News: सड़क हादसे में नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री की मौत

Sun, 01 Jun 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The general secretary of the Municipal Corporation Employees Union died in a road accident
एपेक्स ट्राॅमा टू में महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार।  -संवाद
लखनऊ। उन्नाव के मौरावां में शनिवार को हुए सड़क हादसे में नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री व लेखाकार आशियाना के सेक्टर-आई निवासी राम अचल घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीजीआई स्थित एपेक्स ट्राॅमा टू में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी राहुल कनौजिया के अनुसार, राम अचल शनिवार तड़के बाइक से मौरावां अपने खेत देखने गए थे। लौटते समय सुबह करीब नौ बजे पारा गांव में वाहन की टक्कर से राम अचल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त राम अचल ने हेलमेट लगा रखा था। लोगों ने उन्हें ट्राॅमा टू में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद राम अचल ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी सरिता, एक बेटी, एक बेटा और उनकी मां हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, उपाध्यक्ष शमील एखलाक, कर्मचारी नेता राहुल कनौजिया समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी ट्रॉमा टू पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए शव केजीएमयू भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed