फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The gathering came alive with the verses of the poets.

Lucknow News: शायरों के कलाम से गुलजार हुई महफिल

Mon, 07 Sep 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The gathering came alive with the verses of the poets.
कलाम पेश करते शायर
विज्ञापन




लखनऊ। उर्दू अकादमी के सभागार में परवाज एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी और हाशमी फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम से महफिल सजा दी। अध्यक्षता वासिफ फारूकी ने की, जबकि संचालन आसिम काकोरवी ने किया।

''अंदाज-ए-बयां और'' के संस्थापक रेहान सिद्दीकी और शाजिया किदवई को साहित्यिक सेवाओं के लिए ''सिपास-नामा'' से सम्मानित किया गया। सैयद बिलाल नूरानी, शेख राशिद अली मैनाई, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, अनीस राजा, सालिम काकोरवी और सैफ सईद खान को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन


वासिफ फारूकी ने पढ़ा, ''यहां के दश्त भी गुलजार कर दिए हमने, वो बेवकूफ मुहाजिर समझ रहा है हमें।'' अज्म शाकिरी के शेर ''जिस वक्त मुसव्विर रोता है, तस्वीर मुकम्मल होती है'' पर खूब तालियां बजीं। अमीर इमाम, रुबीना अयाज, सलमान जफर, मोहन मुंतजिर, राशिद राहत, असर मिफ्ताही, गीता गीत, सत्यम रोशन और दावर रजा समेत अन्य शायरों ने भी कलाम सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed