{"_id":"607320c89927485e4e71f5f0","slug":"the-gang-selling-luxury-cars-was-caught-the-chinhat-police-had-disclosed-the-fraud-11-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कारें बेचने वाले गिरोह का इनामी दबोचा, पुलिस ने 11 महीने पहले किया था फर्जीवाड़े का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लग्जरी कारें बेचने वाले गिरोह का इनामी दबोचा, पुलिस ने 11 महीने पहले किया था फर्जीवाड़े का खुलासा
Mon, 12 Apr 2021 05:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:56 PM IST
सार
- टोटल लॉस गाड़ियों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर कमाते थे मोटा मुनाफा
- पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का घोषित किया था इनाम
विज्ञापन
arrest
विस्तार
चिनहट पुलिस ने 11 महीने पहले लग्जरी कारों के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस गिरोह के 13 सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इस मामले में फरार चल रहे मनीष टंडन को पुलिस ने शनिवार देर रात कमता तिराहे के पास से दबोच लिया। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, पिछले साल जून में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया था जो टोटल लॉस की गाड़ियों के दस्तावेज के आधार पर चोरी के लग्जरी कारें बेचते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 112 लग्जरी कार बरामद की थीं। इसमें बीएमडब्लयू, होंडा सिटी, ह्यूंडई सहित कई नामी कंपनियों की लग्जरी कारें शामिल थीं। पुलिस ने गिरोह के 13 सदस्यों को दो बार में जेल भेजा था।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य टोटल लॉस गाड़ियों के चेचिस नंबर व गाड़ी नंबर हासिल कर ऑन डिमांड वाहन चोरी कराते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों पर टोटल लॉस गाड़ी के नंबर व चेचिस नंबर डालकर बेचते थे। इस गिरोह में कारों को बेचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मनीष टंडन फरार चल रहा था। मनीष टंडन हजरतगंज के मीराबाई मार्ग का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अलावा बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर व नेपाल में फैला हुआ था। इस गिरोह के कई सदस्य फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन