{"_id":"699629d505105b8e570ea7cb","slug":"the-gang-involved-in-gst-evasion-worth-crores-had-opened-accounts-in-three-districts-lucknow-news-c-13-lko1096-1612417-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह ने तीन जिलों में खुलवाए थे खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह ने तीन जिलों में खुलवाए थे खाते
विज्ञापन
लखनऊ। जाली फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने के आरोपियों ने तीन जिलों में खाते खुलवाए थे। छानबीन में सामने आया है कि गिरोह का लखनऊ, सीतापुर और कानपुर के अलग-अलग बैंकों में खाता है। साइबर थाने की पुलिस अब तीनों जिलों से बैंक खातों और लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है। आरोपियों ने 16 बोगस फर्म बनाई थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि गिरोह में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। कानपुर निवासी तबस्सुम ने गुलचमन और जाह्नवी मिश्रा के नाम से खाते खुलवाए थे। आरोपी के बैंक खातों का ब्योरा सामने आने के बाद करोड़ों के लेनदेन की पुष्टि हो जाएगी। आरोपी किराये पर खातों की व्यवस्था भी करते थे। आरोपियों ने मजदूरों से उनके खाते किराये पर लिए थे।
डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित का कहना है कि गिरोह के सरगना अम्मार अंसारी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। अम्मार के पकड़े जाने के बाद कई राज सामने आएंगे। पुलिस आरोपियों के संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। गलत ढंग से कमाए गए रकम से खरीदी गई संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।