फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The four-day State Swimming Championship begins tomorrow.

Lucknow News: कल से शुरू होगी चार दिवसीय राज्य तैराकी चैंपियनशिप

Wed, 22 Jul 2026 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The four-day State Swimming Championship begins tomorrow.
लखनऊ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से 40वीं सब जूनियर और 55वीं जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 26 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 600 से अधिक तैराक हिस्सा लेंगे। इनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके खिलाड़ी भी शामिल होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 42वीं सब जूनियर और 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 11 से 18 वर्ष तक के बालक और बालिका तैराक अलग-अलग आयु वर्ग में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले की स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed